Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 26°C
मध्यप्रदेश शिक्षा स्वास्थ्य हरदा

हरदा – एड्स जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत संस्कार स्कूल हरदा मे आयोजित हुई पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता।

1 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
एड्स पखवाड़ा जागरूकता अंतर्गत आज गुरुवार को स्थानीय संस्कार स्कूल हरदा मे पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। काउंसलर संगीता सोलंकी ने बताया की विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में एड्स पखवाडा आयोजित कर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। लोगो को नुक्कड़ नाटक, स्कूल व कालेजों में सभा, केंडल मार्च सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है। यह गतिविधियां एक दिसंबर से शुरू की गई, जो पंद्रह दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम मे सनफ्लावर स्कूल हरदा मे रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। साथ ही जिला चिकित्सालय में केंडिल मार्च, रेड रिबन लगाना कार्यक्रम, स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जिला अस्पताल मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। स्थानीय परशुराम चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।

वही काउंसलर संजय ढाका ने बताया की आज गुरुवार को स्थानीय संस्कार स्कूल हरदा मे पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.