Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – पीएम-सूरज पोर्टल का प्रधानमंत्री नें वर्चुअली किया शुभारम्भ।

2 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण कार्यक्रम पीएम-सूरज पोर्टल का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में किया। इस दौरान उन्होने देशभर के विभिन्न राज्यों के ऋण सहायता प्राप्त लाभार्थियों से संवाद भी किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले से इस कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी वंचित वर्ग के लोगों के लिए पीएम सूरज पोर्टल प्रारम्भ किया है। हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने पोर्टल के शुभारम्भ अवसर पर सभी को बधाई दी। उन्होने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले। कार्यक्रम में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति हरदा के तहत संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना अंतर्गत 7 हितग्राहियों को 9.86 लाख रूपये तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्वरोजगार योजना के तहत 3 हितग्राहियों को 85 हजार रूपये के स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। इसके अलावा मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम के तहत 2 हितग्राहियों को किराना व्यवसाय के लिये 2.89 लाख रूपये तथा पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग उद्यम योजना के 1 हितग्राही को 3 लाख रूपये व मुख्यमंत्री विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु स्वरोजगार योजना के तहत 3 हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिये कुल 2 लाख 99 हजार 500 रूपये की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र मंच से वितरित किये गये। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, विधायक डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, जिला पंचायत सदस्य कमलेश सेजकर व रेखा बड़ोदिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत खिरकिया रानू दशरथ पटेल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मोहनलाल सोलंकी, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग डॉ. कविता आर्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी, पार्षदगण व जनप्रतिनिधि व हितग्राही उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.