Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
24 Nov 2026 Harda 17°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – अनन्या वेयर हाउस पर पैसे लेकर तुलाई करने का किसान व कांग्रेस ने लगाया आरोप।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

हरदा जिले के रहटगांव तहसील में स्थित अनन्या वेयर हाउस पर किसानों की मूंग फसल तुलाई के नाम पर समिति और सर्वेयर द्वारा 2 हजार से लेकर 5 हजार रु ट्राली तक पैसे मांगने का किसान व कांग्रेसियो ने आरोप लगाते हुए वेयर हाउस पर हंगामा किया।मध्य प्रदेश सरकार किसान हितेषी सरकार बताती है लेकिन हरदा जिले में किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान हो रहे है। आपको बता दे कि कृषि मंत्री के गृह जिले होने के बावजूद किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। पुरा मामला हरदा जिले के टिमरनी विकासखंड के दुधकच्छ स्थित अनन्या वेयरहाउस पर किसानों के साथ हो रहे अत्याचार का एक और मामला सामने आया किसानों का आरोप है अनन्या वेयरहाउस के सर्वेयर के द्वारा मूंग फसल तोलने की एवज में रुपयों को मांग की जा रही। जानकारी के अनुसार गाडामोड़ निवासी किसान दीपक गहलोद ने बताया उसकी ट्राली में अच्छा किस्म का मूंग होने के बाद भी सर्वेयर ने रिजेक्ट कर दी और पैसे देने पर तौलने को कहा जिसका किसान ने विरोध किया।

इसी बीच जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता अभिजीत शाह घटनास्थल पहुंचे और किसानों की समस्या सुन तुरंत सर्वेयर को मौके पर बुलाया और मूंग की गुणवत्ता देखी। किसानों का हंगामा देख सर्वेयर ने तुरंत ट्राली पास कर फसल की तुलाईं शुरू हुई। साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में भी कई किसानों से पैसे लेकर ट्रालियों की तुलई की गई। वहीं जिले के आधा दर्जन वेयरहाउसो के समिति प्रबंधको पर जिला कलेक्टर ऋषि गर्ग के द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की गई थी अब देखना होगा कि जिला प्रशासन अनन्या वेयरहाउस एवं उसके समिति प्रबंधक के द्वारा की जा रही गड़बड़ी को लेकर क्या कार्यवाही करता है।

6 Views
6 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.