Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश सामाजिक हरदा

हरदा – संत शिरोमणी कबीर साहेब के 625 वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए कर्नाटक के राज्यपाल।

2 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

संत शिरोमणि कबीर साहेब की 625 वीं जयंती के अवसर पर कृषि उपज मंडी मे आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम मे शामिल हुए कर्नाटक के राज्य पाल थावर चंद गहलोत। इस दौरान हरदा पहुंचने कर्नाटक के राज्यपाल का कृषि मंत्री ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत। कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो का राज्यपाल ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने राज्यपाल को चांदी का मुकुट भेंट किया। साथ ही राज्यपाल ने खुद अपने सिर पर बंधा साफा।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि संत कबीर की वाणी हमे सदियों से सत मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है मनुष्य जन्म से नही कर्म से महान होता है। व्यक्ति को नशा बर्बाद कर देता है इसलिए सभी को नशा मुक्ति रहना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि मैं सभी से अपील करता हु की सभी संत कबीर साहब के दिए हुए उपदेशो का पालन करे। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ो महिला पुरूष शामिल हुए। इस दौरान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, कृषि मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन व हरदा जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद डी डी उइके, टिमरनी विधायक संजय शाह, विधायक पिपरिया ठाकुरदास नागवंशी, हरदा जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, खंडवा जिला पंचायत कंचन तन्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.