कपिल शर्मा, 9753508589
क्षत्रिय राठौर समाज क्षेत्रीय संगठन हरदा द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के छह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समाज के जिला अध्यक्ष शिवनारायण राठौर ने बताया कि दहेज रूपी कुरीति से बचने के लिए समाज द्वारा प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी शुक्रवार को शहर के एक निजी स्कूल में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें छह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में लगभग 2 हजार सामाजिक लोग एकत्रित हुए, जिन्होंने वर वधु को आशीर्वाद दिया।







