Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मनोरंजन शिक्षा हरदा

हरदा – सरस्वती शिशु मंदिर मे चल रहे व्यक्तित्व विकास शिविर का हुआ समापन, अतिथियों ने बांटे प्रमाण पत्र।

1 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल हरदा में विगत 1 मई से व्यक्तित्व विकास के अंतर्गत चल रहे समर कैंप का धूमधाम से हुआ समापन। इस समर कैम्प मे 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी संभाषण, बेसिक कम्प्यूटर, कोडिंग, वैदिक गणित, गायन, वादन, नृत्य, रंगोली, मेंहदी, चित्रकला सहित 13 विधाओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय द्वारा सभी विधाओं के लिए अलग-अलग शिक्षक प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गई थी। हरदा नगर बाल विकास समिति के अध्यक्ष जगदीश टाँक, उपसमिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध तँवर एवं नगर के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार व नृत्य प्रशिक्षक मनीष दास की विशेष उपस्थिति में समर कैंप का समापन हुआ। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर विद्यादायिनी माँ सरस्वती का पूजन-अर्चन किया गया। शिविर के समापन कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा अपनी-अपनी विधा की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर जगदीश टाँक, अनिरुद्ध तँवर, मनीष दास, आरडी राजपूत, अभिषेक सोनी, शोभना कासट ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का संचालन सुबोध येवलेकर एवं आभार प्रदर्शन कैलाश पाण्डे द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेन्द्र तिवारी, मिलिंद सूभेदार, राजेश बाँके, मनोज गौर, हेमा बाटू, कांति डोंगरे, वंदना यादव, जमुना कुमायूं, भारती तिवारी, सुनील लूनिया, विकास तिवारी, अरुण चौरे सहित विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.