Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 20°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – हुलिया बदलकर इंदौर रह रहा था ईनामी बदमाश, गांव लौटते समय पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।

1 min read
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

सिराली थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी कुख्यात ईनामी बदमाश इमरान अली पिता जमात अली उम्र 32 साल वर्षों से फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हरदा पुलिस के अलावा खंडवा पुलिस को भी इमरान की तलाश थी। थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि आरोपित पर सिराली थाना में मारपीट के दो मामले एवं खंडवा जिले के कई थानों में लूट, बलवा, अडीबाजी, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के कई अपराध पंजीद्ध हैं। दोनों जिलों की पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को इमरान को गिरफ्तार किया। वह इंदौर से भटपुरा की तरफ आ रहा था। आरोपित से एक धारदार हथियार भी जब्त किया। पूर्व के अपराध एवं 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने हुलिया बदलकर इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहना बताया। आरोपित इमरान अली की गिरफ्तारी के संबंध में खंडवा एवं इंदौर पुलिस को सूचना दी। उसे न्यायालय हरदा पेश किया गया जहां से उसे जिला जेल भेजा गया।

4 Views
4 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.