Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश हरदा हादसा

हरदा – स्यानी नदी मे बहा युवक 24 घंटे बाद भी नहीं मिला, SDRF व होमगार्ड कि टीम ने लगातार 12 घंटे तक 2 मोटरवोट से किया सर्च।

2 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

छीपाबड़ सिराली के बिच स्यानी नदी मे बीती रात 9 बजे एक युवक बाइक सहित नदी मे बह गया। सूचना मिलते ही छीपाबड़ व सिराली थाने कि पुलिस एवं तहसीलदार घटनस्थल पर पहुँच गए थे लेकिन अंधेरा अधिक होने से युवक कि तलाश नहीं हो सकी। अगले दिन रविवार सुबह नदी के पुल पर पानी कम होते ही SDRF व होमगार्ड कि टीम द्वारा सर्चिंग शुरू कर दी थी।

होमगार्ड प्लाटून कमांडर रक्षा राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि डिस्टिक कमांडेंट मयंक कुमार जैन के निर्देशन में लगातार 12 घंटे सर्चिंग एवं 2 मोटरबोट से पेट्रोलिंग कि गई SDERF व जवानों द्वारा लाइफ जैकेट पहनकर नदी के दोनों किनारों पर लगभग 5 किलोमीटर तक ढूंढा गया लेकिन युवक का नहीं मिला। अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू कार्य बंद किया गया। आपको बता दे कि बीते शनिवार कि रात 9 बजे छीपाबड़ हाट बाजार से एक युवक अपने घर बाइक से लौट रहा था तभी वह श्यानी नदी पार करने लगा, पुल पर पानी का बहाव तेज था प्रत्यक्षदर्शियों ने काफी मना किया पुल पार करने से लेकिन युवक ने किसी कि बात नहीं सुनी और अपनी बाइक सहित नदी पार करने लगा और देखते ही देखते बह नदी मे बाइक सहित बह गया। वहां मौजूद लोगो द्वारा डायल 100 व छीपाबड़ व सिराली पुलिस को घटना कि जानकारी दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.