Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 26°C
क्राइम हरदा

हरदा – दो दिनों मे 2 मंदिरो को चोरो ने बनाया निशाना, सत्यनाराण मंदिर के बाद शिव मंदिर में हुई चोरी।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

हरदा शहर में चोर मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। एक दिन पहले शहर के सत्यनारायण मंदिर में चोरी हुई। इसके बाद शनिवार को एक अन्य मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। सिटी कोतवाली अंतर्गत अलकापुरी कालोनी स्थित शिव मंदिर में 10 व 11 मई की रात में चोरों ने शिव मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर में रखी भगवान भगवान गणेश जी की रिद्धि-सिद्धि के साथ बनी पीतल से नक्काशी की गई मूर्ति चोरी कर ले गए। चोरी गई मूर्ति की कीमत करीब 10 से 12 हजार रुपये है। शनिवार को कालोनी के कालोनाइजर दिनेश दुबे ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 457, 380 का मामला दर्ज किया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि रात में मंदिर से मूर्ति चोरी होने के बाद सुबह चौकीदार ने मंदिर जाकर देखा। मूर्ति गायब होने पर खोजबीन की गई, लेकिन नहीं मिल। पुलिस ने मौके पर पहुचकर जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटैज से चोर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब रहे कि शुक्रवार सुबह भी शहर के सबसे व्यस्ततम चौक टांक चौराहे के पास के सत्यनारायण मंदिर की दान पेटी को तोड़कर कोई अज्ञात चोर उसमें रखी चिल्लर ओर नोट चुरा ले गया था।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.