Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश सामाजिक हरदा

हरदा – पर्यावरण बचाने लायंस क्लब हरदा सिटी ने गोबर के कंडो की होली जलाने लिया संकल्प, कलेक्टर ने दी सहभागिता।

2 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
पर्यावरण को बचाने लायंस क्लब हरदा सिटी ने शुरू की नई पहल। अब गोबर से बने कंडो से होलिका दहन किया जाएगा। जिससे की पर्यावरण भी शुद्ध रहे और लकड़ी के लिए पेड़ो को भी नहीं काटना पड़े। होलिका दहन में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान मे रखते हुए लायंस क्लब हरदा सिटी ने गोकांष्ठ द्वारा होलिका दहन का संकल्प लिया है। जिसके लिए आज लायंस क्लब हरदा सिटी के सदस्य कलेक्टर आदित्य सिंह से मिले जिस पर कलेक्टर ने भी अपनी सहभागिता दी। आपको बता दे को शहर की विभिन्न प्रमुख होली समितियों में पायलट प्रोजेक्ट की तर्ज पर यह कार्य किया जायेगा। गोकांष्ठ संवर्धन व पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा भोपाल से 8 क्विंटल गोकांष्ठ पहुंचाई गयी है समिति अध्यक्ष अरूण चौधरी ने बताया कि पेड़ो की लकड़ी की अपेक्षा गोकांष्ठ जलाने के 2 बड़े फायदे है एक इस से ओजोन परत में नुकसान नहीं होता और दूसरा इस की राख में फास्फोरस की मात्रा अधिक होने के कारण पेड़ पौधों के लिए औषधि है और जंगल कटने से बचते ही है। डॉ विपुल बांगड़ ने बताया कि उन्हें गोकांष्ठ संवर्धन व पर्यावरण संरक्षण समिति भोपाल के किए कार्य से प्रेरणा मिली और हरदा में इसे किर्यारवान करने का ठाना, गोकांष्ठ – 100% गाय के गोबर से निर्मित लकड़ी है। शिरीष अग्रवाल ने बताया इस साल एक शुरुवात के तौर पर यह कार्य कर रहे है। आने वाले समय में इसे और व्यापक रूप देंगे। गोकांष्ठ से अंत्यस्थि के लिए भी लोगो को प्रोत्साहित करेंगे। इसमें हरदा शहर की प्रमुख होली समितियों का चयन किया गया है जिन्हे निःशुल्क गोकांष्ठ प्रदान की जाएगी। विशेष रूप से 4 समिति में होली चौक गोलापुरा, बड़ा मंदिर होली समिति, ब्लास्ट पीड़ित आईटी आई कैंप एवं शिवाजी वार्ड गणेश चौक समिति को वितरण किया जाना है। कलेक्टर आदित्य सिंह को आमंत्रण देने के लिए मुख्य रूप से लायंस क्लब हरदा सिटी सचिव अमित तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष लायन गणेश टांक, लायन संतोष गुर्जर, लायन डॉ. विपुल बांगर्ड, लायन शिरीष अग्रवाल उपस्थित रहे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.