Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश हरदा हादसा

हरदा – बड़ी नहर मे दुबने से 12 वर्षीय बालिका की हुई मौत, होमगार्ड व एसडीईआरएफ ने 20 किलोमीटर दूर से ढूंढ़ निकाला शव।

1 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

हरदा जिले से बड़ी दुःखद घटना सामने आई है। जहा नहर मे डूबने से एक 12 वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरदा जिले के टिमरनी थाना अंतर्गत ग्राम सोनखेड़ी निवासी अपूर्वा पिता संदीप कोरकू रविवार को बकरी चराने जंगल गई थी इस दौरान नहर से पानी लेते समय वह नहर मे गिर गई जिसकी सूचना होमगार्ड व एसडीईआरएफ को दी गई। सूचना मिलते ही होमगार्ड कमांडेंट मयंक जैन के आदेशानुसार एवं प्लाटून कमांडर रक्षा राजपूत मार्गदर्शन मे हवलदार दीपक ठाकुर, एसडीईआरएफ जवान भगवानदास लोंगरे, राहुल चौहान, मुकेश कुर्ले, मोहित दुबे, आनंद शुक्ला, संतोष चौहान द्वारा रविवार दोपहर 3 बजे से नहर मे बालिका की सर्चिंग शुरू की गई जो देर रात तक चलती रही। अगले दिन सोमवार सुबह सर्चिंग फिर से शुरू की गई इसके बाद करीब 7:25 बजे बड़ी नहर मे देवास गेट के पास से बालिका का शव मिला। इसके बाद शव को पुलिस के हवाले कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.