Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
24 Nov 2026 Harda 26°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – झाड़पा मे हुए मर्डर के आरोपी को रहटगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

विगत दिनों हरदा जीले के ग्राम झाडपा के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश होने की सूचना डायल 100 से रहटगांव पुलिस को मिली थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए रहटगांव पुलिस ने रैसलपुर निवासी अवतार सिंह पिता लखनलाल कोरकू उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया। रहटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक घनश्याम शर्मा ने बताया की 30 अक्टूबर को डायल 100 से सूचना मिली की ग्राम झड़पा मे मनोज गुर्जर के खेत मे एक अज्ञात व्यक्ति ली लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौक़े पर पहुंचकर कर सूचनाकर्ता की शिकायत पर मर्ग क़ायम कर मामला जाँच मे लिया।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन द्वारा मामले को गंभीरता से लेटे हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेस्वरी महोबिया के निर्देशन मे टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलया के मार्गदर्शन मे रहटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक घनश्याम शर्मा के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई। जिसमे उप निरीक्षक पवन कुमारे, सहायक उप निरीक्षक संतोष वामने आरक्षक भगवानदास, आरक्षक राजेश भलावी, राजीव राठौर के द्वारा प्रयास कर साक्ष्य एकत्रित कर संदेह के आधार पर रैसलपुर निवासी अवतार सिंह पिता लखनलाल कोरकू उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना कबुला। जिस पर आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 भादवि के तहत मामला दर्ज कर उसे टिमरनी न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

12 Views
12 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.