Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 28°C
मध्यप्रदेश शिक्षा हरदा

हरदा – शासकीय कन्या छात्रावास का कृषि मंत्री ने किया औचक निरीक्षण।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

कृषि मंत्री कमल पटेल ने शनिवार शाम को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, पिछड़ा वर्ग शासकीय कन्या छात्रावास हरदा का आकास्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां निवासरत छात्राओं से चर्चा की और छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में पूछताछ कर समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया। इस दौरान छात्रावास की बालिकाओं ने बताया कि छात्रावास परिसर में बोरवेल तो लगा हुआ है, लेकिन बोरवेल में मोटर खराब है। जिस पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने तत्काल पीएचई विभाग के अधिकारियों को नई मोटर डालने के निर्देश दिए। छात्राओं ने कृषि मंत्री को बताया कि बिजली के कम वोल्टेज होने की समस्या से काफी परेशानी आ रही है, जिस पर कृषि मंत्री ने तुरन्त विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को समस्या हल करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने निरीक्षण के दौरान छात्रावास परिसर में पड़ी अनुपयोगी सामग्री को हटवा कर साफ सफाई कराने तथा अनुपयोगी सामग्री को नीलाम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास परिसर में लगी हुई झाड़ियों को कटवाने के निर्देश भी दिए।

साथ ही कृषि मंत्री कमल पटेल ने छीपाबड़ की छात्रा दीपा विश्वकर्मा को 10 हजार रुपये, पूजा मीणा व संगीता मीणा को 5-5 हजार रुपए, क्षमा राठौर को 10 हजार रुपये, पूजा राठौर निवासी गोमगांव को 10 हजार रुपये, तथा सफाईकर्मी रजनी चावरे को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए।

7 Views
7 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.