Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – वन विभाग की टीम ने 3 आरोपियों सहित 40 नग सागौन काष्ठ की जप्त चार आरोपी हुए फरार।

2 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

वन संरक्षक नर्मदापुरम अनिल कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में गस्ती कर रही वन विभाग वन परिक्षेत्र मकड़ाई की टीम ने शनिवार रात को अवैध सागौन परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की। वन मण्डल अधिकारी अंकित पाण्डे ने बताया कि ग्राम भीमपुरा के पास रात 12 बजे के बाद बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 43 जी 2394 को त्रिपाल से ढक कर सागोन काष्ठ परिवहन करते देखा। वन विभाग की टीम ने गाड़ी का पीछा किया तो वाहन चालक ने गाड़ी को तेजी से चला कर भागने का प्रयास किया, जिससे वाहन पलट गया एवं एक आरोपी वाहन में फंसा रह गया एवं अन्य आरोपी वाहन से निकलकर भागने लगे। इस दौरान तीन आरोपियों को दबोच लिया गया तथा चार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। वन स्टाफ द्वारा वाहन को सीधा कर सागवान काष्ठ सहित वन चौकी लाल्याचापड़ लाया गया। आरोपी गणेश निवासी बरमलाय, विजय निवासी बमनगांव एवं विशाल निवासी बरमलाय को गिरफ्तार किया गया एवं वाहन से 17 नग सागौन काष्ठ एवं 3 हस्त चलित आरे जप्त किये गये। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बीट भीमपुरा से सागौन वृक्षों की कटाई की है। बीट में निरीक्षण करने पर कुल 6 वृक्ष कटे पाए गए एवं मौके पर 23 नग काष्ठ पाई गई। इस तरह कुल 40 नग काष्ठ 2.961 घनमीटर जप्त की गई। जप्ती की इस कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी मकड़ाई मुकेश रघुवंशी, परिक्षेत्र सहायक भीमपुरा संतराम कलमें का विशेष योगदान रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.