कपिल शर्मा हरदा, 9753508589
हरदा छीपानेर मार्ग पर रविवार को बड़ी नहर मे एक मानव भ्रूण मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सिटी कोतवाली थाने मे पदस्त सहायक उप निरीक्षक एम सी गोहर ने बताया की छीपानेर रोड निवासी चंद्रशेखर मोरी ने पुलिस को सुचना देकर बताया की उसके घर के पीछे बड़ी नहर जिसमे कम पानी है उसमे एक भ्रूण पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौका मुआयना कर पंचानामा बनाकर भ्रूण पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इधर जिला अस्पताल मे डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कर भ्रूण पुलिस की निगरानी मे दफन करवाया।







