Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
24 Nov 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – चुनाव नजदीक देख कृषि मंत्री कमल पटेल हड़बड़ाहट में कर रहे है भूमिपूजन :- पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

मध्यप्रदेश में 4 माह बाद चुनाव होने वाले है और बीस वर्षों से धार्मिक भावनाओं के नाम पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार। खोखले विकास के दावों की पोल खुल चुकी है और जनता ने इन्हे घर बिठाने का मन बना लिया है। इसीलिए खुद को चुनाव हारता देख कृषि मंत्री कमल पटेल अब दिखावे के विकास पर उतर आए है और बारिश के मौसम में भूमिपूजन की नौटंकी कर क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं, यह कहना है पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार का। पंवार ने इसी के साथ कहा कि देश में 9 वर्ष प्रदेश में 19 वर्ष और हरदा में 25 वर्ष तक सत्ता में रहकर भी भाजपा सरकार और कमल पटेल हरदा की जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा नहीं कर सके, न यहां के बेरोजगार युवाओं के लिए कोई कल–कारखाने है, न उच्च शिक्षा इंजीनियरिंग, एमबीए आदि के लिए कोई कॉलेज है, यहां तक कि कृषि मंत्री रहते हुए कमल पटेल हरदा को एक कृषि महाविद्यालय तक नहीं दे सके। इनकी खिरकिया नगर परिषद अध्यक्ष कांग्रेस के हमारे वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री विष्णु राजोरिया जी से उनके निजी महाविद्यालय को शासन को दान देने का निवेदन करती है जिससे साबित होता है की कमल पटेल कितने नाकाम विधायक रहे है।
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार ने आगे बताया कि हरदा का युवा बेरोजगार है, छात्र उच्च शिक्षा के लिए इंदौर–भोपाल का रुख कर रहे हैं, किसान और व्यापारी फसल बिक्री के दौरान इनकी कमीशन नीति से त्रस्त है। कुल मिलाकर जनता कमल पटेल और भाजपा के झूठ को अच्छी तरह समझ चुकी है और आगामी चुनावों में इनकी हार तय है। चार माह बाद चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जनता लेकर आ रही है, पूरे प्रदेश में हमारे नेता माननीय कमल नाथ के छिंदवाड़ा मॉडल की तर्ज पर विकास किया जाएगा।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.