Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 28°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – न्यायालय में प्रस्तुत नहीं कर पा रहा भू माफिया कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने बेची सरकारी जमीन की रजिस्ट्रीया।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

सरकारी जमीनें बेचने वाले श्रीनगर काॅलोनी के भू माफिया कृष्ण मुरारी अग्रवाल अब तहसीलदार को रजिस्ट्री प्रस्तुत नहीं कर पा रहा हैं। जबकि उसने स्वंय ने लोगों को सरकारी जमीनें बेची हैं। मामला श्रीनगर काॅलोनी के काॅलोनाईजर कृष्ण मुरारी अग्रवाल का हैं। जिसमें शिकायत पीड़ित किरण शैलेंद्र राठौर द्वारा की गई थी। पीडित ने बताया कि तहसीलदार के पास जांच प्रकरण प्रचलन में हैं। जिसमें खसरा नंबर 10/3 में 34 लोगों को रजिस्ट्री प्रस्तुत करने के लिए न्यायालय तहसीलदार ने नोटिस जारी किए है, लेकिन ना तो नोटिस प्राप्तकर्ता रजिस्ट्री प्रस्तुत कर पा रहे हैं और ना ही भू माफिया कृष्ण मुरारी अग्रवाल रजिस्ट्री प्रस्तुत कर पा रहा हैं। वहीं दूसरी ओर लेागों में यह सशंय बना हुआ है, कि क्या हम सरकारी जमीन पर है? वहीं दूसरी ओर उघोग विभाग और लोक निर्माण विभाग की बेशकीमती जमीन को बेचने वाले भू माफिया ने अब चुप्पी साध ली हैं।

हमारे साथ की धोखाधड़ी

पीड़ित किरण शैलेंद्र राठौर ने बताया कि हमारी सास रुकमणी बाई के नाम से रजिस्ट्री है, लेकिन उसके अनुसार मौके पर हमारे पास जगह नहीं हैं। भू माफिया कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने हमारे साथ धोखाधड़ की हैं। मालूम हो कि छीपानेर रोड पर श्रीनगर काॅलोनी नाम से काॅलोनाइजर कृष्णमुरारी अग्रवाल द्वारा एक काॅलोनी खसरा नंबर 21/11, 21/9, 21/10, 21/12, 21/6, 21/7, 21/8, 21/13, 10/3 पर ग्राम तथा नगर निवेश विभाग से स्वीकृत नक्शे के अनुसार कालोनी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह काॅलोनी निर्माण कार्य लंबे लगातार जारी हैं, जिसे वर्तमान समय तक नगर पालिका के हैंडओवर नहीं किया गया हैं।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.