Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
24 Nov 2026 Harda 23°C
धार्मिक मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – नर्मदा जी की पूजन से ज्यादा महत्व है उसे साफ रखने का :- पंडित सुशील जी जोशी।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

शहर कि राजपूत छात्रावास में सात दिवसीय श्री नर्मदा पुराण कथा का आयोजन 18 से 24 जुलाई तक किया जा रहा है। कथा का वाचन पंडित सुशील जी जोशी द्वारा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। आज नर्मदा पुराण के दूसरे दिन पंडित सुशील जोशी जी ने कहां कि हम नर्मदा जी को मानते तो है पर सिर्फ पूजन के लिए लेकिन पूजा से भी ज्यादा महत्व है नर्मदा जी को स्वच्छ व साफ़ रखने का जिससे नर्मदा जी हमेशा निर्मल बनी रहे। जिससे कि आने वाली पीढ़ी को हम स्वच्छ निर्मल और पवित्र नर्मदा जी देकर जाये। ध्यान नहीं देने के कारण कई स्थानों पर मां गंगा यमुना में स्नान करने की बात तो दूर आचमन भी करने की स्थिति नहीं है। नर्मदा पुराण में नर्मदा जी के वारे बताया कि प्रलय काल में सातों समुद्र सारी नदियां समाप्त हो जाती है। उस समय सिर्फ नर्मदा जी ही शेष बचती है। मार्कंडेय ऋषि ने नर्मदा जी के इक्कीस कल्प में 21 बार अलग-अलग रूपों में मां नर्मदा के दर्शन किए। नर्मदा जी का प्रलय काल में भी क्षय नहीं होता। मां नर्मदा भगवान शिव के श्वेदज से उत्पन्न हुई है। मां नर्मदा के जल के स्पर्श मात्र से अधम योनि में पढ़ें जीव सद गति को प्राप्त हो जाते हैं। राजा धुंधुमार का घोड़ा और शूकर योनि में पड़े गंधर्व का मां नर्मदा के जल का स्पर्श होने से ही उद्धार हो गया था।

26 Views
26 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.