Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
24 Nov 2026 Harda 27°C
देश मध्यप्रदेश सम्मान हरदा

हरदा- कलेक्टर ऋषि गर्ग को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भूमि सम्मान से किया सम्मानित।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग को मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग के साथ साथ अपर कलेक्टर डी. के. सिंह एवं राजस्व निरीक्षक आनंद मोहन तिवारी भी उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार यह भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए मध्य प्रदेश के 15 जिलों सहित देश के कुल 75 जिला कलेक्टर्स को प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले सभी 15 जिलों के कलेक्टर्स को बधाई दी है। मध्यप्रदेश के इन 15 जिलों द्वारा डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट प्रोग्राम के सभी घटकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि पर उन्हें प्लेटिनम ग्रेडिंग प्रदान की गई है। ये घटक है लैंड रिकॉर्ड्स का कंप्यूटराइजेशन, भू कर मानचित्रों का डिजिटाइजेशन, पंजीयन का कंप्यूटराइजेशन, पंजीयन का भू अभिलेखों के साथ एकीकरण, भू कर मानचित्र का भू अभिलेखों के साथ लिंकेज और आधुनिक रिकॉर्ड रूम। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट प्रोग्राम केंद्र सरकार के शत-प्रतिशत वित्तपोषण से डिपार्टमेंट ऑफ लैंड रिसोर्सेस द्वारा वर्ष 2008-9 से चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से आधुनिक, विस्तृत और पारदर्शी भू-अभिलेख प्रबंधन प्रणाली विकसित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत जनवरी 2022 के बाद से अच्छा कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत करने के लिए उनके द्वारा कार्यक्रम के एमआईएस पर अंकित डाटा के आधार पर मंथली ग्रेडिंग प्रणाली लागू की गई है। इसमें 90 से 95 प्रतिशत तक सिल्वर, 95 से 99 प्रतिशत तक गोल्ड और 99 प्रतिशत से अधिक कार्य दक्षता पर प्लैटिनम ग्रेड प्रदान की जाती है।

29 Views
29 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.