Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
क्राइम जाँच मध्यप्रदेश हादसा

हरदा – अंबिका प्रसाद तिवारी और उसके पुत्र पंकज पर सीएमएचओ ने अभी तक नहीं की कार्यवाही, सरकारी जमीन पर भवन बनाकर सरकार को ही किराये से देने का मामला

2 min read

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
छीपानेर रोड पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र जिस भवन में चल रहा हैं दरअसल वह सरकारी जमीन पर बना हुआ हैं। जिसे लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी अंबिका प्रसाद तिवारी ने वर्ष 2015 से सीएमएचओ कार्यालय को किराये पर दे रखा हैं लेकिन सबसे आश्चर्य चकित बात यह है, कि यह भवन निर्माण की अनुमति नगर पालिका से नहीं ली गई थी क्योंकि जिस स्थान पर यह भवन बना हुआ हैं वह सरकारी जमीन हैं। यह मामला आरटीआई में सामने आने के बाद भी सीएमएचओ कार्यालय कार्यवाही करने के बजाये सरकारी पैसे की बंदरबांट कर रहा हैं। इधर दुनिया को नीति का पाठ पढ़ाने वाले पंडित अंबिका प्रसाद तिवारी भी भवन के दस्तावेज सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।
आपको क्यों दिखाये दस्तावेजः पंकज
सरकारी जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण करने वाले अंबिका प्रसाद के पुत्र ने एक खंडन पत्र जारी किया था जिसमें लिखा था कि भवन संबंधी दस्तावेज कोई भी देख सकता है लेकिन शनिवार को दस्तावेज दिखाने के लिये मीडिया ने फोन किया तो उन्होंने साफ मना कर दिया। पंकज ने कहा, कि आपको दस्तावेज क्यों दिखाये जिला प्रशासन को दिखाएंगे। जबकि वास्तविकता में कोई दस्तावेज नहीं है।
सीएमएचओ की मिलभगत या दबाव…
सुत्रों के मुताबिक बड़े – ब़डे नेता अधिकारी अंबिका प्रसाद के पास अपनी कुंडली दिखाने जाते है ऐसी स्थिति में अंबिका प्रसाद का सरकारी जमीन पर कब्जा करना और सीएमएचओ एचपीसिंह द्वारा कार्यवाही नहीं करना मिलीभगत की और इशारा करती हैं या फिर किस दबाव में सीएमएचओ कार्यवाही करने से बच रहे हैं।

इनका कहना है…

आपको दस्तावेज क्यों दिखाये हम जिला प्रशासन को दस्तावेज दिखायंगे- पंकज शर्मा, पुत्र अंबिका प्रसाद।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.