Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश हरदा हादसा

हरदा – दो अलग अलग हादसों में एक की मौत आठ लोग घायल।

2 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
जिले के छीपाबड़ थानांतर्गत दो अलग अलग हादसे हुए। हादसे मे 8 लोग घायल हो गए, जिनसे से चार की स्थिति गंभीर बताई गई है साथ ही एक युवक की मौत हो गई। यह दोनों हादसे मंगलवार की देर रात हुए। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला हादसा टेमलाबाड़ी गांव के पास हुआ। चारुवा गांव में मेला लगा है जिसे देखने के बाद एक परिवार बाइक से घर जा रहा था, जिनकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। इस हादसे में तीन बच्चों के अलावा एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए। चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में एक महिला और तीन बच्चे गंभीर घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया लाया गया। तीनों गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में मोजबाड़ी निवासी विनोद पिता मुन्ना, विश्राम और शोभाराम शामिल हैं। दूसरे हादसे में रामटेक निवासी राजेश पिता परसराम कमताड़ा में किसान के घर काम करता है। वह अपने गांव से अनाज की थैली लेकर बाइक से कमताड़ा जा रहा था। इस दौरान सोनपुरा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की साइड से निकलने के दौरान सामने से आ रही पिकअप वाहन से टकरा गया। गंभीर घायल होने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक राजेश के परिजनों ने बताया कि वह शादीशुदा था। उसका एक बेटा और तीन बेटियां हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.