Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – निर्वाचन के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 14 कर्मचारियों को कलेक्टर ने जारी किये नोटिस।

1 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के सफल संचालन के लिये जिले में 15 व 30 सितम्बर तथा 1 अक्टूबर को मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 14 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये है। सूचना पत्र का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने बताया कि जिन अधिकारी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा के शिक्षक अभिषेक यादव व कमलेश कुमार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिराली के शिक्षक अशोक परते व रामौतार रावत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारूवा के शिक्षक रेवाराम कलमे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक संतोष उइके, शिक्षक महेन्द्र सिंह लोंगरे, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी हरदा प्रतापसिंह धुर्वे, सहायक ग्रेड-3 ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग हरदा मनीष गायकवाड़, भारतीय स्टेट बैंक टिमरनी के क्षेत्र अधिकारी अजय यादव, सेंट्रल बैंक रहटगांव के कृषि विकास अधिकारी सुरेन्द्र लाम्बे, कैनरा बैंक वासुदेव पाटिल, स्वास्थ्य विभाग के निखिल यादव तथा विनोद बावसकर शामिल है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.