Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
न्याय मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – लोक सेवा केंद्र कर्मचारी संघ ने अपनी मांगो को लेकर संयुक्त कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।

2 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

जिले के लोक सेवा केंद्रों पर कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी जायज मांगो को लेकर संयुक्त कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर मांगो का निराकरण करने का निवेदन किया गया। लोक सेवा केंद्र कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संदीप भाटी ने बताया की आज बुधवार को लोक सेवा केंद्र कर्मचारी संघ द्वारा कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर अपनी 3 सूत्रीय जायज मांगो को लेकर संयुक्त कलेक्टर के सी परते को एक ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में बताया गया की लोक सेवा केंद्रों पर लगने वाले आवेदनो का शुल्क 40 रूपये से घटाकर 20 रूपये कर दिया गया है। जिस कारण हमारी नौकरी व मानदेय पर संकट मंडराने लगा है। महोदय दी आपसे निवेदन है की आप हमारी 3 सूत्रीय मांगो का जल्द निराकरण करने की कृपया करे। हमारी प्रमुख मांगे इस प्रकार है.

1- लोक सेवा केन्द्र के कर्मचारियों को श्रम विभाग के अनुसार कलेक्टर दर से प्रतिमाह वेतन का भुगतान किया जाए।

2- समाधान एक दिन मे संचालक द्वारा नियुक्त कर्मचारी के भांती केन्द्र में कार्यरत सभी कर्मचारी का वेतन भुगतान जिला ई-गवर्नेस के माध्यम से ऑन लाईन सीधे कर्मचारियों के खाते मे होना चाहियें जिसकी समीक्षा प्रतिमाह जिला प्रबंधक लोक सेवा द्वारा की जाये।

3- लोक सेवा केन्द्र के कर्मचारियों को निबिदा उपरान्त भी पूर्व से कार्यरत प्रशिक्षित / अनुभवी कर्मचारियों को बिना किसी उचित कारण के काम से न निकाला जाये। एवं हमारे कार्यानुभव को देखते हुये जॉब सिक्यूरटी भी दी जाये जिससे की हमारा भविष्य सुरक्षित हो।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.