कपिल शर्मा हरदा, 9753508589
भोपाल के बड़ा तालाब (बोट क्लब) में खेलो एमपी यूथ गेम 2023-24 के तहत कयाकिंग केनोइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान प्रतियोगिता में विभिन्न खिलाड़ी शामिल हुए। कयाकिंग केनोइंग में हरदा जिले से डाली पिता महेश विश्नोई ने तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किए। खिलाड़ी डाली ने इस प्रतियोगिता में के-वन, के-टू और के-फोर स्तर में प्रथम स्थान पाया। इसलिए उसे तीन अलग अलग मेडल देकर प्रथम विजेता घोषित करते हुए सम्मानित किया गया। इससे पहले भी डाली ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सिल्वर, ब्रांज और गोल्ड मेडल प्राप्त किए थे।

डाली वर्तमान में भोपाल स्थित खेल एकेडमी में रहते हुए कयाकिंग केनोइंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। उसकी इस उपलब्धि पर एकेडमी के पदाधिकारियों, साथी खिलाड़ियों और सामाजिक लोगों ने हर्ष जताया।







