Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश शिक्षा हरदा

हरदा – स्थानीय शासकीय आदर्श महाविद्याल में अतिथि विद्वानो ने जलाई शासन के आदेश की कॉपियां।

1 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

आज शनिवार को आदर्श महाविद्यालय हरदा के अतिथि विद्वानों ने भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए शासन द्वारा जारी किए गए आदेश की कापियां जलाकर विरोध जताया एवं विधानसभा चुनाव में अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। पूरा मामला इस प्रकार है की हरदा के आदर्श महाविद्यालय के अतिथि विद्वानों ने महाविद्यालय के बाहर शासन के द्वारा जारी किए गए आदेश की प्रतिया जलाकर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अतिथि विद्वानों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि भोपाल में हुई महापंचायत में अतिथि विद्वानों से सरकार ने जो वादे किए गए थे वह वादे पूरे नही किए जिससे नाराज अतिथि विद्वानों ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की महापंचायत में  हमसे जो वादे किए गए थे उन वादों का इस आदेश में कहीं भी उल्लेख नहीं है सरकार अगर हमारी मांगे  पूरे नहीं करती है तो वह आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे जिसका खामयाजा भाजपा सरकार को भुगतना होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.