Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
24 Nov 2026 Harda 23°C
जाँच मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – नपा के प्रतिबंध के बावजूद बिच-बाजार हरिओम सोनी और उसकी मां संगीता सोनी द्वारा जारी है अवैध निर्माण।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

संवाददाता, सुरेंद्र सांवरे, हरदा एक्सप्रेस…
घंटाघर क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वाले आरती ज्वेलर्स के संचालक हरिओम सोनी और उसकी मां संगीता सोनी को नगर पालिका ने नोटिस जारी कर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी हरिओम और संगीता द्वारा लगातार अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। नगर पालिका ने दो बार नोटिस भेजे थे, लेकिन नगर पालिका की निर्ष्किय कार्य प्रणाली के कारण उसे दुर्भाग्य कहां जाए या अवैध निर्माण करने वालों के हैसले बुंलद कहा जाए हैं। घंटाघर क्षेत्र वैसे ही सबसे व्यस्ततम क्षेत्र में शामिल हैं स्थिति यह है कि शाम के समय यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता हैं। ऐसी स्थिति में आरती ज्वेलर्स के संचालक और उसकी मां संगीता सोनी द्वारा अवैध रुप से कामर्शियल भवन का निर्माण कार्य कर रहे हैं।
नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटिदार और इंजीनियर शिवम चौरसिया ने अवैध निर्माण कार्य पर चुप्पी साध रखी हैं। एक तरफ जहां अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्यवाही की बात कही जा रही है वहीं दूसरी तरफ अनुमति के बिना बनें निर्माण कार्य को संरक्षण प्रदान किया जा रहा हैं।

शिकायत के एक माह बाद भी कार्यवाही शुन्य…

हरिओम सोनी और संगीता सोनी द्वारा दो अलग – अलग मकान की रजिस्ट्री करवाई हैं। जिसमें निर्माण कार्य की अनुमति भी अलग – अलग प्राप्त की हैं लेकिन उसके अनुसार मौके पर निर्माण कार्य नहीं हो रहा हैं। जिसकी शिकायत खेडीपुरा निवासी जावेद खान ने 1 माह पहले की थी लेकिन नगर पालिका सीएमओ और इंजीनियर मामले को रफादफा करने का प्रयास कर रहे हैं।

गेट बंद कर चल रहा काम…

नगर पालिका द्वारा निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी हरिओम ओर संगीता द्वारा गेट बंद निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। जिससे किसी को पता नहीं चल सकें। इधर अवैध निर्माण की शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की गई हैं।
इस मामले मे नगर पालिका इंजिनियर शिवम चौरसिया का कहना है की अवैध निर्माण कार्य रोकने के लिए हमारे द्वारा 2 बार नोटिस भेजे गए हैं।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.