Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 27°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – पत्नी ने प्रेमी से करवाई थी पति की हत्या, पुलिस ने पत्नी सहित चार आरोपीयों को किया गिरफ्तार।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
सिराली पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी सहित चार आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुरा मामला इस प्रकार है की 9 दिसंबर को सिराली थाना क्षेत्र की माचक नदी में अज्ञात युवक का तीन-चार दिन पुराना शव नदी में तैरता मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना कर शव को नदी से बाहर निकाल कर पंचनामा बनाया औऱ पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। इसके बाद युवक की पहचान भोपाल निवासी सोनू पिता राजू जोगी उम्र 30 वर्ष के रूप मे हुई। मृतक की पीएम रिपोर्ट में आई चोटें एवं मुखबिर तंत्र से यह साक्ष्य एकत्रित हुए कि 4 दिसंबर को मृतक अपनी पत्नी ज्योति जोगी उम्र 23 साल के साथ अपने ससुराल गहाल आया हुआ था। विवेचना में मृतक की पत्नी का गहाल निवासी पिंटू उर्फ़ रोहित गुर्जर से शादी के पूर्व से प्रेम संबंध होने के तथ्य मिले। वह अपने प्रेमी के साथ रहने के उद्देश्य से पति सोनू की योजनाबद्ध तरीके से हत्या करवाने के उद्देश्य से उसे घर लाई। 5 दिसंबर को अपने प्रेमी पिंटू एवं उनके अन्य दोस्त धर्मेंद्र लुहार व विजु उर्फ़ विजय ने मृतक सोनू को पार्टी करने के बहाने से खेत में बुलाया। अत्यधिक शराब पिलाई तथा रात करीब 9 बजे खेत में उसके साथ मारपीट की। सिर पर लोहे की राड से हमला कर घायल किया। अधमरी हालत में साक्ष्य छुपाने उसे पुल के नीचे से माचक नदी में फेंक दिया। सिराली पुलिस ने मृतक की पत्नी ज्योति जोगी उसके प्रेमी पिंटू उर्फ़ रोहित गुर्जर एवं धर्मेंद्र लुहार व विजु उर्फ़ विजय के खिलाफ धारा 302, 201, 120 बी व 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। रविवार को आरोपियों को न्यायालय पेश किया जहा से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस पुरे मामले की गुत्थी सुलझाने में सिराली थाना प्रभारी अमित भावसार, उप निरीक्षक हेमंत पांडे, सहायक उप निरीक्षक भगवानदास यादव, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र युवने, आरक्षक सुनील इवने, आरक्षक राहुल राजपूत एवं सैनिक दिनेश शर्मा की अहम भूमिका रही।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.