कपिल शर्मा हरदा, 9753508589
हरदा जिले के हंडिया थाना अंतर्गत ग्राम ढेकी में अज्ञात कारणों के चलते एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया की हंडिया थाना के ग्राम ढेकी निवासी रामविलास पिता अनवर जाटव उम्र 45 वर्ष ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सूचना मिलते ही हंडिया पुलिस मौक़े पर पहुंची और पंचानामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदा जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग क़ायम कर मामला जाँच मे लिया।







