Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 28°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – कांग्रेस मे फिर दिखी गुटवाजी, राहुल गाँधी के जन्मदिन पर NSUI के दो अलग अलग गुटों ने कार्यक्रम किये आयोजित।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

कपिल शर्मा, कांग्रेस शुरू से ही दो गुटों में चल रही है। छोटे संगठन से लेकर बड़े संगठन तक दो गुटों के बंटी हुई है। बड़े बड़े नेताओं को देख छोटे छोटे कार्यकर्त्ता भी गुटवाजी मे पीछे नहीं है। इस गुटबाजी का फायदा अपोजिट पार्टी बाले उठा रहे है। कांग्रेस मे इस वक़्त भीतरघाट चरम सीमा पर है। जिसे देखो वही अपना अलग संगठन तैयार कर लेता है। संगठन के पदाधिकारी से किसी को कोई मतलब नहीं है कोई भी छूटभईया नेता चार लोगो के साथ मिलकर अपना अलग कार्यक्रम कर लेता है। एक दिन पूर्व ही हरदा जिला प्रभारी अजय ओझा द्वारा रूठें हुए कांग्रेस के बड़े नेताओं को मना कर एक किया था।

लेकिन आज फिर कांग्रेस के NSUI मे गुटवाजी देखने को मिली। जहा एक ओर राहुल गाँधी के जन्मदिन के अवसर पर NSUI के एक गुट योगेश चौहान एवं उनके समर्थको द्वारा शासकीय महाविद्यालय मे गुलाब के फूल वितरण किये गए। जिसका प्रेस नोट कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल द्वारा जारी किया गया है जिसमे योगेश चौहान को NSUI जिलाध्यक्ष बताया गया है। तो दूसरे गुट योगानंद राजपूत एवं उनके समर्थको द्वारा निजी महाविद्यालय मे जाकर मोहब्बत की दुकान खोलने के उद्देश्य से गुलाब के फूल बांटे इस कार्यक्रम का एक प्रेस नोट मुजाहिद अली द्वारा जारी किया गया है जिसमे योगानन्द राजपूत को NSUI जिलाध्यक्ष बताया गया है। इससे यह साफ जाहिर होता है की NSUI के दो-दो जिलाध्यक्ष है अब सवाल यह उठता है की किसे ओरिजिनल जिलाध्यक्ष समझा जाये और किसे नकली।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.