Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
24 Nov 2026 Harda 24°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

अवैध निर्माण करने वाले सराफा व्यापारी हरिओम सोनी और उसकी मां पर नपा ने 6 महीने बाद भी नहीं की कार्यवाही।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
एक तरफ जहां गरीब लोगों के व्यापार को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ा जा रहा हैं। वहीं दूसरी ओर बीज घंटाघर क्षेत्र में अवैध मकान का अवैध निर्माण करने वाले आरती ज्वेलर्स के संचालक हरिओम सोनी और उसकी मां संगीता सोनी पर नगर पालिका मेहरबान बनीं हुई हैं। स्थिति यह है कि मकान के अवैध निर्माण को रोकने के लिए नपा द्वारा जारी नोटिस सिर्फ दिखावे का काम कर रहे हैं। वास्तविकता में मकान का काम चल रहा हैं। अतिक्रमण कर शहर की यातायात व्यवस्था भंग की जा रही हैं। इसके बाद भी नगर पालिका द्वारा अवैध निर्माण कार्य की ओर कोई कार्यवाहीं नहीं करना अपने आप में एक बड़ा प्रश्न हैं। इधर सुत्रों की माने तो सीएमओ और इंजीनियर द्वारा शिकायत पर कार्यवाही नहीं करने के एवज में सांठगांठ करने की जानकारी मिली हैं। खैर जो भी है नपा की सांठगांठ और लचर प्रणाली का फायदा सबको मिलना चाहिए। अवैध निर्माण कार्य करने वाले आरती ज्वेलर्स के संचालक हरिओम सोनी और उसकी मां संगीता सोनी की लिखित शिकायत नगर पालिका सीएमओ को 6 माह पहले यानी नबंवर माह में की थी। इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होना अपने आप में बड़ा सवाल है। इधर बाजार मे चर्चा चल रही है की सीएमओ और सराफा व्यापारी की सांठगांठ हो गई हैं। ज़ब इस बारे मे नगर पालिका के इंजीनियर शुभम चौरसिया से बात की गई तो उन्होंने बताया की नबवंर माह में शिकायत मिली थी तब दो बार नोटिस दिए गए थे इसके बाद हमने अभी कोई कार्यवाही नहीं की हैं। इस मामले मे मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटिदार का कहना है की हमने पूर्व मे उन्हें दो नोटिस दिये थे इसके बाद आज वर्तमान तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.