Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 21°C
मध्यप्रदेश मानवसेवा स्वास्थ्य हरदा

मरने के बाद भी पांच की जिंदगी रोशन कर गया हरदा का सुनील, इंदौर मे बनाये गए दो कारिडोर।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
23 अप्रैल को हरदा जिले के सोडलपुर से मनियाखेड़ी गांव के बीच सड़क हादसे के जान गंवाने वाला छिदगांव तमोली निवासी 24 वर्षीय सुनील पिता मुकेश सिंह राजपूत पांच लोगों की जिंदगी आबाद कर गया। हादसे के बाद गंभीर घायल सुनील का ब्रेन डेड हो गया था। इसके बाद स्वजनों ने उसके अंग दान करने का निर्णय लिया। हरदा के नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर स्थित विशेष जूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को चिकित्सकों द्वारा ब्रेन डेड की घोषणा के बाद मृतक युवक के पांच अंग दान किए गए। इनमें हार्ट और लंग्स अमदाबाद के मरीजों को तथा दोनों किडनी और लीवर इंदौर में ट्रांसप्लांट किए गए। पुत्र के निधन के बाद गमगीन पिता का कहना है कि हादसे में उन्होंने पुत्र सुनील को तो खो दिया, लेकिन उसके अंग दूसरों के शरीर में जिंदा रहेंगे।यह उनके लिए सुखद पल होगा। ब्रेन डेड की घोषणा होने के बाद मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर के सेवादार जीतू बगानी, संदीपन आर्य और चिकित्सकों ने स्वजनों को अंगदान कराने को लेकर काउंसलिंग की। परिजनों ने सहमति दे दी। इसके बाद मृतक के पांच अंग दान किए गए।

शनिवार शाम को अंगदान के फैसले के बाद 56 वां कारिडोर बनाया गया। एक कारिडोर विशेष जूपीटर अस्पताल से चोइथराम अस्पताल और दूसरा एयरपोर्ट तक के लिए बनाया गया। हार्ट और लंग्स के लिए अस्पताल से एयरपोर्ट तक कारिडोर के माध्यम से प्लेन से अहमदाबाद रवाना किया गया। एक किडनी और लीवर जूपीटर अस्पताल में भर्ती मरीज को ट्रांसप्लांट की गई। दूसरी किडनी चोइथराम अस्पताल में ट्रांसप्लांट की गई।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.