Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
12 Oct 2026 Harda 24°C
कृषि मध्यप्रदेश हरदा

सिर पर मूंग की थैली रख कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सीएम राहत कोष में जमा की एक क्विंटल 20 किलो मुंग।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
शत-प्रतिशत समर्थन मूल्य पर मुंग खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का आंदोलन सोमवार को 10वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए सिर पर एक-एक किलो मूंग की थैली रखकर कृषि उपज मंडी से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। इसके बाद सांकेतिक रूप से एक क्विंटल 20 किलो मूंग मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की। इस दौरान किसानों कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया। भारतीय किसान संघ के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने बताया कि सरकार ने समर्थन मूल्य पर 1 क्विंटल 20 किलो प्रति एकड़ मूंग खरीदी की सीमा तय की है, जबकि प्रति एकड़ औसतन 4 से 5 क्विंटल उत्पादन हो रहा है। इससे किसानों को शेष उपज कम कीमत पर मंडियों में बेचनी पड़ रही है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के 40 हजार से अधिक किसान इस समस्या से प्रभावित हैं। संघ ने घोषणा की है कि आंदोलन के 11वें दिन मंगलवार, 14 जुलाई को किसान हरदा से करीब 20 किलोमीटर दूर हंडिया स्थित नर्मदा तट पर जल सत्याग्रह करेंगे। इस दौरान शत-प्रतिशत मूंग खरीदी, खाद वितरण व्यवस्था को सरल बनाने और वर्ष 2025 की सोयाबीन बीमा राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई जाएगी। वहीं, आम किसान यूनियन द्वारा भी शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर आंदोल किया जा रहा है। आम किसान यूनियन द्वारा 15 जुलाई से नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जाएगा, जिसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया जा रहा है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.