Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
24 Nov 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – NSUI ने अनोखा प्रदर्शन कर सी एम, गृह मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व कृषि मंत्री को सूटकेस में दिए 15 लाख।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

प्रदेश में हुए पटवारी भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस उग्र होती नजर आ रही है और इसे चुनावी मुद्दा बनाने में कोई कसर नही छोड़ रही है। NSUI के जिला अध्यक्ष योगेश चौहान ने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले को लेकर आज स्थानीय नारायण टॉकीज चौक पर अनोखा प्रदर्शन किया गया, जिसमे हमरे द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंग चौहान, प्रदेश अध्यक्ष BD शर्मा, ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, कृषि मंत्री कमल पटेल को सांकेतिक रूप से 15 – 15 लाख रुपये से भरा सुटकेश दिया गया। क्युकी ये चारो 15-15 लाख रूपये लेकर भर्ती कर रहे है। अब मध्यप्रदेश मे पढ़ाई कि कोई जरुरत नहीं रह गई 15 लाख रूपये देकर आओ और नौकरी लग जाओ। NSUI ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंग चौहान, प्रदेश अध्यक्ष BD शर्मा, ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, कृषि मंत्री कमल पटेल ने 15 – 15 लाख रुपये लेकर भर्ती करने का आरोप लगाया और कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालकर स्थानीय नारायण टॉकीज चौक पर सांकेतिक रूप से CM शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष BD शर्मा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कृषि मंत्री कमल पटेल का मुखोटा लगाकर 15 लाख रुपए से भरा सूटकेश थमाया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वही इस मामले कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस के अरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा की अगर कोई गड़बड़ी हुई है तो जांच करवाकर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा अगर मेरा नाम लेकर पैसे लेने का आरोप लगाया है तो सिद्ध करें नही तो उनके खिलाफ मानहानि का दावा करूंगा।

इस दौरान प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ. आरके दोगने, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन साईं, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार सिरोही, महामंत्री सिद्धांत तिवारी सहित अन्य NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

4 Views
4 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.