Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 24°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – जिला सहकारी बैंक का नोडल अधिकारी कर रहा है मनमानी : मोहन बिश्नोई।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

जिला सहकारी बैंक मे किसानों के साथ बैंक के नोडल अधिकारी ने की अभद्रता ज़ब किसानों को बैंक वालो ने वर्ष 2021 खरीफ फ़सल का बीमा देने से इंकार किया तो किसनो ने किसान कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ मिल कर हंगामा किया। 15 दिन पहले जिला सहकारी बैंक के जी एम ने किसान कांग्रेस के साथ बैठक कर नोडल अधिकारी सतीश सिटोके को निर्देशित किया था कि जिन किसानों ने समर्थन मूल्य पर की गई गेहूं चने की खरीदी मे बसूली कर ली थी या जो नियमित किसान है उनको नगद बीमा राशि दी जाएगी लेकिन नोडल अधिकारी की मनमानी के चलते किसान महिला खाता धारको को लेकर बैंक के चक्कर लगा रहे है नोडल अधिकारी कहता है की हमारी बैंक का आई एफ आई सी कोड नहीं होने के कारण किसानों के सेविंग खाते मे बीमा राशि जमा की गई थी उस सेविंग खाते से किसानों की बगैर अनुमति के उनके सेविंग खातों से पैसा निकाल लिया गया जो की उनके डी एम आर खातों मे पैसा डाल दिया गया अब नोडल अधिकारी कह रहा है की ज़ब सोसायटी वाले ऋण आवेदन तैयार करके बैंक को भेजेंगे तब किसानों को बीमा दिया जाएगा ये बात समझ से परे है की ऋण आवेदन से किसान की बीमा राशि का क्या संबंध है जिला सहकारी बैंक का नोडल अधिकारी किसानों को उनका बीमा का पैसा देने की बजाय कांग्रेस के पदाधिकारियों से सवाल करने लगा की 15 महीने की कांग्रेस सरकार मे किसानों की बात क्यों नहीं की क्या नोडल अधिकारी बीजेपी का प्रवक्ता है क्या नोडल अधिकारी को पता नहीं है की कांग्रेस की 15 महीने की सरकार मे 26 लाख 95 हजार किसानों का 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। नोडल अधिकारी ने किसानों से अभद्रता से बात की थी इसी को लेकर कांग्रेस नेताओं से जम कर नोक झोक हुई ज़ब विवाद बड़ा तो किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन बिश्नोई ने ए आर सी एस भदौरिया से बात की तो उन्होंने भोपाल मे होने की बात कही और कल मिलने का आश्वासन दिया है अगर दो दिन मे किसानों को भुगतान देना शुरू नहीं हुआ तो किसान कांग्रेस जिला सहकारी बैंक मे ताला बंदी करेगी। किसानों के साथ बैंक मे राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार सिरोही, युवा नेता मनीष शर्मा, संजय अग्रवाल सहित सैकड़ो किसान उपस्थिति थे।

9 Views
9 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.