Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
24 Nov 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश सामाजिक हरदा

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, रचना दुबे महिला अध्यक्ष, बादर बने नगर अध्यक्ष।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

जिले की अग्रणी समाजसेवी संस्था सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी की नवीन कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। संस्था के संस्थापक सचिव शिशिर गार्गव ने जानकारी देते हुए बताया की रविवार को एक बैठक आयोजित कि गई जिसमे संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश शर्मा द्वारा गत वर्ष की गतिविधियों और सेवाकार्यो का व्यौरा प्रदान करते हुए वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके पूर्व स्थानीय जलाराम मन्दिर परिसर में आयोजित वार्षिक बैठक में संस्था की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। संस्था के संस्थापक सचिव शिशिर गार्गव ने बताया की संस्था के संरक्षक मंडल को यथावत रखते हुए मुख्य कार्यकारिणी में फेरबदल किये गए है। वही संस्था के विस्तार को देखते हुए पृथक महिला इकाई एवं नगर इकाई तथा युवा इकाई का गठन भी किया गया है। नवीन कार्यकारिणी के गठन के तहत रचना दुबे को महिला इकाई अध्यक्ष, विवेक बादर को नगर अध्यक्ष, विपिन दुबे को युवा अध्यक्ष, ओमप्रकाश पाराशर को मुख्य कोष प्रभारी, सुभाष पस्टारिया को सह कोष प्रभारी, पं. पीयूष उपाध्याय को मठ मंदिर पुजारी पंडित संघ प्रमुख, पं. प्रफ्फुल दुबे को सह प्रमुख, हरिनारायण जोशी को सांस्कृतिक एवं आयोजन प्रमुख तथा राकेश जोशी को सह प्रमुख नियुक्त किया गया। संस्था के वरिष्ठ संरक्षक अशोक पाराशर एवं कैलाश चतुर्वेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए संस्था के कार्यो और गतिविधियों को सराहनीय बताया। आभार संस्था के संयोजक दिनेश मिश्रा द्वारा किया व्यक्त किया।

11 Views
11 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.