Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
24 Nov 2026 Harda 23°C
देश मध्यप्रदेश हरदा हादसा

हरदा – नेमावर थाना प्रभारी शहीद राजाराम बास्केल के परिवार को मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ रूपये सम्मान निधि देने कि घोषणा कि।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

रविवार को देवास जिले के नेमावर थाना प्रभारी शहीद राजाराम बास्केल कि जामनेर नदी से शव बाहर निकालते समय मृत्यु हो गई। इधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास जिले के नेमावर थाने में पदस्थ थाना प्रभारी राजाराम वास्केल की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने बताया कि शहीद थाना प्रभारी राजाराम वात्सले के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान निधि दी जाएगी। उनके गांव मे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया किया। पुरा मामला इस प्रकार है कि देवास जिले के नेमावर थाना अंतर्गत जामनेर नदी के स्टॉप डेम में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी राजाराम वास्कले रविवार को दोपहर शव को बाहर निकालने के लिए टीम के साथ पहुंचे थे। शव को बाहर निकालने के लिए थाना प्रभारी और अन्य साथी नदी में उतरे। उन्होंने शव को पकड़ भी लिया था लेकिन पानी गहरा ज्यादा और बहाव तेज होने के कारण वे डूब गए। नदी किनारे मौजूद स्टाप और गोताखोरों ने उसे रस्सी के सहारे किसी तरह बाहर निकाले, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्हें तत्काल इलाज के लिए नेमावर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से हरदा अस्पताल रेफर किया गया जहा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने पीएम कर शव परिजनों को सोप दिया। आज सोमवार को उनके पैतृक गांव मे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

11 Views
11 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.