Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – NSUI ने स्वामी विवेकानंद कॉलेज के सामने घंटी बजाकर सरकार को जगाने का किया प्रयास।

1 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

मो. असफाक रीगल, हरदा एक्सप्रेस…
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा सोइ हुई सरकार को जगाने के लिए शहर की अग्रणीय कॉलेज शासकीय स्वामी विवाकानंद महाविद्यालय के सामने घंटी बजाओ सरकार जगाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। NSUI जिलाध्यक्ष योगेश चौहान ने बताया की संगठन लंबे समय से छात्र मांगपत्र एवं विभिन्न मुद्दों पर जैसे एक समान प्रवेश, छात्रसंघ चुनाव, पोस्ट मैट्रिक की संख्या बढ़ाई जाए, हरदा में लॉ कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, रोजगार जैसे विभिन्न मुद्दों पर आवाज लगातार उठा रहा है लेकिन प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार उन मुद्दों पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते आज शंख, घंटी और झांझ बजाकर सोई हुई प्रदेश सरकार को जगाने का विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट है की सरकार छात्र छात्राओं को लेकर कभी गंभीर नहीं होगी। इसलिए आज घंटी बजाओ सरकार जगाओ कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवक कांग्रेस नेता अजय राजपूत, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा विश्नोई, आयुष दुबे, सिद्धार्थ विश्नोई, हरदा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गौर, जिला महासचिव कार्तिक बघेल, पवन विश्नोई, विक्रम चंदवा, प्रवीण विश्नोई, अजय विश्नोई, ललित चौरसिया, कुलदीप भैसारे, अवि निकुम एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.