Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार।

1 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा में सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी धर्मेंद्र नागवे उम्र 27वर्ष को इंदौर से गिरफ्तार किया है। विगत 13 अक्टूबर को पीड़िता के पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के अगवा होने की रिपोर्ट सिटी कोतवाली मे दर्ज कराई थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर बीएनएस की धारा 137 (2), पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच मे लिया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले ने जानकारी देते हुए बताया की एसपी अभिनव चौकसे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को इंदौर के बड़ा गणपति मंदिर से गिरफ्तार किया। आरोपी धर्मेंद्र नागवे सिहोर के गपालपुर का रहने वाला है। इधर नाबालिग को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही आरोपी से सिटी कोतवाली थाने मे पूछताछ जारी है। आरोपी को पकड़ने मे सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले, उप निरीक्षक आदित्य करदाते, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र श्रीवास्वत, प्रधान आरक्षक राकेश चौरासे, प्रधान आरक्षक विजय प्रजापति, आरक्षक रबिश, महिला आरक्षक विजयलक्ष्मी रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.