Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 24°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – छेड़छाड़ के आरोपी को तत्काल किया था गिरफ्तार, आज न्यायालय पेश कर भेजा जेल :- महिला थाना प्रभारी।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

जिला मुख्यालय पर एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की गई थी। पीड़िता द्वारा शनिवार 1:45 पर परिजनों व करंगेसियो के साथ महिला थाने पहुंची थी जहा पर महिला थाना प्रभारी मौजूद नहीं थी। जिस पर विवेचना अधिकारी द्वारा पीड़िता के कथन लिए जा रहे थे लेकिन कांग्रेसियो द्वारा इसका विरोध किया गया उनका कहना था की विगत 23 सितंबर 2022 को सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश साहू को एक शिकायती आवेदन दिया गया था जिस पर कोई कार्यवाही नहीं होने से नाराज कांग्रेसियो का लगा की आज भी महिला थाने मे कोई कार्यवाही नहीं होंगी। कांग्रेसियों मे काफ़ी आक्रोश था इसलिए वे पूर्व मे दिए गए शिकायत पत्र को भी इस एफ आई आर मे लिखाना चाहते थे। इसमें विवेचना अधिकारी का कहना था की वो मामला सिविल लाइन थाने का है उसको हम बाद मे विवेचना मे लिख लेंगे लेकिन कांग्रेसियों इसी बात पर अड़े रहे जिसके चलते एफआईआर दर्ज होने मे दो घंटे का समय लगा। इस मामले मे ज़ब महिला थाना प्रभारी गाजीवती पुषाम से बात की गई तो उन्होंने बताया की घटना वाले दिन यानि की कल शनिवार को हाई कोर्ट ने कोई जाँच रिपोर्ट तलब की थी जिसके सिलसिले में वे शहर से बाहर गई थी इस कारण थाने नहीं पहुँच पाई थी जिसको लेकर कांग्रेसियो ने हंगामा खड़ा कर दिया। इधर कांग्रेसी सिविल लाइन थाने मे दिए गए शिकायती आवेदन पत्र को एक एफ आई आर मे दर्ज करवाने को लेकर अड़े रहे जीस कारण एफ आई आर होने मे समय लगा। हमारे द्वारा आरोपी कालू कुचबदिया को कल ही तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया आज उसको न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

4 Views
4 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.