Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
24 Nov 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश हरदा हादसा

हरदा – शव निकालने नदी मे कूदे नेमावर थाना प्रभारी की डूबने से हुई मौत।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

डूबते हुए व्यक्ति को बचाने नदी मे कुदने से नेमवार थाना प्रभारी की मौत हो गई। पुरा मामला देवास जिले के नेमवार थाना है जहा नेमावर थाने से करीब 5 किलोमीटर दूर जामनेर नदी मे किसी व्यक्ति की बॉडी पड़ी होने की सूचना मिलने पर नेमावर थाना प्रभारी राजाराम बास्केल अपने स्टॉफ सहित घटना स्थल पहुंचे और देखा किसी की बॉडी पानी मे तैर रही है स्टॉफ द्वारा मना करने पर भी वो नहीं माने और अपनी जान की बाजी लगाकर नदी मे कुद गए पानी का बहाव तेज होने कारण वे डूबने लगे तो थाना स्टॉफ एवं गौतखोरो द्वारा तत्काल पानी मे कुद कर उन्हें बाहर निकाला और तत्काल हरदा जिला अस्पताल लाये जहा डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर बचाने की कोशिश की गई लेकिन उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कृषि मंत्री कमल पटेल, खातेगाँव विधायक आशीष शर्मा, कन्नोद एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा, कन्नोद एसडीओपी ज्योति उमठ बघेल, हरदा एस पी संजीव कुमार कंचन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेस्वरी महोबिया, एसडीओपी अर्चना शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तत्काल हरदा जिला अस्पताल पहुंचे।

आशीष शर्मा ने बताया की यह पुरा मामला उनके विधानसभा क्षेत्र नेमवार का है जहा नेमावर थाने मे विगत दो वर्षो से पदस्थ थे। मध्यप्रदेश पुलिस के लिए ये बड़ी क्षति है हम उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते है। इधर सूचना मिलते ही कृषि मंत्री कमल पटेल भी जिला अस्पताल पहुंचे और थाना प्रभारी को पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों सहित पुरा स्टॉफ का रो-रो कर बुरा हाल है।

4 Views
4 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.