Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
देश मध्यप्रदेश सम्मान हरदा

हरदा – नेपाल की बेटी का सपना पूरा करेगी हरदा के सतीश गुर्जर टीम।

2 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
कला और संस्कृति के क्षेत्र में अनुपम कार्य करने वाली सतीश गुर्जर टीम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अविश्वसनीय कार्य करने के लिए नेपाल के लिए रवाना हुई। सतीश गुर्जर टीम के संस्थापक आर्टिस्ट सतीश गुर्जर ने बताया की नेपाल के जनकपुर में रहने वाली गुनगुन मिश्रा ने जनकपुर पर्यटन को बढ़ावा देने व विवाह पंचमी अवसर पर कलाकृति से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने हेतु सतीश गुर्जर टीम को आमंत्रण भेजा था जिसे स्वीकार कर सतीश गुर्जर टीम नेपाल के लिए रवाना हो चुकी है। विवाह पंचमी के अवसर पर बनने वाली है कलाकृति 11 प्रकार के अनाज से 11011 स्क्वायर फीट में बनाई जाएगी जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड हेतु गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भेजा जाएगा। हरदा के कलाकार इस कलाकृति को नेपाल के जनकपुर में स्थित 12 बीघा जमीन यानी की सीता स्वयंवर स्थल पर 5 दिन में बनाएंगे। विवाह पंचमी अवसर पर भगवान श्रीराम व माता जानकी का 11011 स्क्वायर फीट में 11 प्रकार के अनाज से बनाई जाएगी तत्पश्चात उस अनाज को जरूरतमंदों को दान किया जाएगा। मान्यता अनुसार विवाह पंचमी को ही भगवान श्रीराम और माता जानकी की शादी जनकपुर नेपाल में हुई थी जिस कारण विश्व भर में विवाह पंचमी उत्सव के रूप में मनाई जाती है। इस दौरान हरदा के कलाकारों में सतीश गुर्जर, गोविंद पाटील, हर्षवर्धन कुशवाहा, यज्ञिनी गुर्जर, ज्योति रायखेरे, रेचल चौधरी, राजनंदिनी पालीवाल और अदिति अग्रवाल शामिल है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.