कपिल शर्मा हरदा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
शहडोल जिले में रेत माफिया ने पटवारी प्रसन्न सिंह की हत्या कर दी थी। इसके विरोध में आज जिला पटवारी संघ ने आरोपियों के खिलाफ न्यायिक जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर राज्यपाल और मुख्य सचिव के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष अनुराग करोलिया ने जानकारी देते हुए बताया की विगत दिनों शहडोल जिले में रेत माफिया ने पटवारी प्रसन्न सिंह की हत्या कर दी थी इस पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के जज से कराई जाए। दोषियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई कर दंडित किया जाए। इस मामले में लापरवाही करने वाले अफसरों को भी शामिल किया जाए। साथ ही मृत पटवारी को शहीद का दर्जा देकर मिलने वाली सभी सुविधाएं भी दी जाए। इसके अलावा अन्य अपराधियों की तरह रेत माफिया और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ भी संपत्ति नष्ट करने की कार्रवाई की जाए। इस दौरान पटवारी अनुराग करोलिया, अशोक मालवीय, फूलसिंह उइके, जितेन्द्र ठाकुर, मनीष कुशवाहा, जितेन्द्र ओनकर, दीपक बंडोड, शशांक भल्लावी आदि उपस्थित थे।







