Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 20°C
मध्यप्रदेश समस्या हरदा

चार वृद्ध मतदाताओं ने नहीं डाले वोट, मतदान दल को लौटाया वापस।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
चुनाव आयोग के निर्देश पर सोमवार को जिले में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर मतदान कराया गया। जब दल ग्राम पंचायत मसनगांव पहुंचा तो चार वृद्ध मतदाताओं ने वोट डालने से इंकार कर दिया। काफी समझाइश के बाद भी मतदाता नहीं माने। इसके बाद दल वापस लौट गया। दरअसल गांव के किसान नहर से मूंग फसल के लिए पानी नहीं मिलने से नाराज हैं। तीन दिन पहले भी किसानों ने गांव से निकले स्टेट हाईवे पर कुछ देर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद एसडीएम व सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री ने गांव जाकर किसानों के साथ बैठक की और उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान मान गए, लेकिन जब उनकी समस्या दूर नहीं हुई तो वृद्ध मतदाताओं से मतदान न कराकर विरोध दर्ज कराया गया। मतदान कराने पहुंची टीम में पीओ बसंत मालवीय, पीआई प्रकाश बघेल, जयपाल इरपाचे, बीएलओ उमा बामने, लालू योगी ईवीएम लेकर ग्रामीणों के घर पहुंचे। ग्रामीणों ने मतदान दल को नहर में पानी की समस्या को लेकर अपना वोट नहीं डालने की बात कही। इसके बाद सभी अधिकारियों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। ग्रामीण पवन भायरे व राकेश पाटिल आदि ने बताया कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तब तक चुनाव में वोट नहीं डाले जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को अपने मत का उपयोग करने की समझाइश दी जाएगी। उनके पास जाकर समस्या सुनकर निराकरण कराया जाएगा। चुनाव के इस महापर्व में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है। जिले में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ग्रामीणों में मतदान को लेकर उत्साह भी है।

4 Views
4 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.