Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 20°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

लूट, हत्या व डकैती के कुख्यात आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

मध्यप्रदेश और राजस्थान के पांच जिलों में 32 से अधिक अपराध करने वाले कुख्यात आरोपी राकेश विश्नोई उर्फ़ राकेश चोटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी को हरदा जिले के छिपाबड़ थाने के खमलाय गांव के पास बाबर गुफा के जंगलों से पकड़ा गया। आरोपी के पास से 20 ग्राम एमडी पाउडर एक देशी पिस्टल सहित पांच जिन्दा कारतूस जब्त की है। जिसकी कीमत 4 लाख है। बता दें कि आरोपी पर अलग अलग आपराधों के 32 मामले दर्ज हैं जिसमें रेंजर की हत्या, पुलिस पर हमला, डकैती, लूट, मारपीट जैसे संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं राकेश ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर पिछले साल खमलाय गांव में हीरालाल पटेल के घर 65 लाख रुपये की डकैती को अंजाम दिया था। घटना के बाद आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर भी आरोपी ने हमला किया था। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। डकैती में शामिल अन्य आरोपीयो की भी आरोपी राकेश से पूछताछ की जा रही है एसपी अभिनव चौकसे ने बताया कि आरोपी पर हरदा के आलावा आसपास के जिलों और राज्यों में 32 मामले दर्ज हैं आरोपी की कई दिनों से तलाश जारी थी पुलिस की टीम ने आरोपी को बाबर के जंगलों से पकड़ने मे कामियाबी हसील की है।

11 Views
11 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.