Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
24 Nov 2026 Harda 18°C
क्राइम हरदा हादसा

हरदा – कमताड़ा मसनगांव के बिच अनियंत्रित होकर पलटी जम्भ शक्ति बस कई लोग हुए घायल।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…

मंगलवार दोपहर को हरदा सिराली मार्ग पर ग्राम कमताड़ा व मसनगांव के बिच तेज रफ्तार जम्भशक्ति यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे एक दर्जन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदत से सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को संजीवनी 108 और डायल 100 की मदत से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का जिला अस्पताल मे उपचार जारी है। आपको बता दे की विगत चार दिनों मे यह बस पलटने की दूसरी घटना है। घटना के बाद से ड्राइवर और हेल्पर बस छोड़कर भाग गए। यात्री सुनील पिता ख़ुशीलाल उम्र 29 वर्ष नें बताया की बस ड्राइवर तेज रफ्तार से बस को भगा रहा था। यात्रियों द्वारा कई बार धीरे बस चलाने का बोला पर ड्राइवर नहीं मना और बस को भगाता रहा। जिस कारण बस पलटी। परिवहन विभाग और यातायात विभाग बस मालिकों पर हो रहे मेहरबान इसलिए नहीं करते कार्यवाही।

आपको बता दे की 27 मार्च को भी इसी मार्ग पर जम्भ शक्ति बस पलटी थी उसमे भी करीब 12 यात्री घायल हुए थे उसमे भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। आज फिर उसी कंपनी की जम्भ शक्ति बस पलट गई लेकिन विभाग द्वारा ना बस मालिकों और ना ही ड्राइवरो पर कोई कार्यवाही की जा रही है। क्या प्रशासन बड़ा हादसा होने का राह देख रहा है। ज़ब कोई बड़ी घटना हो जाएगी तब यातायात विभाग और परिवहन विभाग दिखावे की कार्यवाही करेगा।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.