Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
24 Nov 2026 Harda 18°C
न्याय मध्यप्रदेश हरदा हादसा

हरदा – पटाखा फैक्ट्री हादसे के आरोपियों की 69 लाख की सम्पत्ति 2 करोड़ 65 लाख रूपये मे हुई नीलाम, अगली नीलामी सात दिन बाद होंगी।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
पटाखा फैक्ट्री हादसे के आरोपियों की चल अचल सम्पत्तियों की नीलामी जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय तहसील कार्यालय मे की गई। दोनों मुख्य आरोपियों की चल अचल जिसका शासकीय मूल्य करीब 70 लाख रूपये है और नीलामी मे 2 करोड़ 65 लाख 41 हजार रूपये प्राप्त हुए। आपको बता दे की विगत 6 फरवरी 2024 को शहर के बैरागढ़ क्षेत्र में भीषण पटाखा फैक्ट्री हादसा हुआ जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ो लोग घायल हो गए थे साथ ही कई लोग बेघर भी हो गए हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद आज मंगलवार को तहसील कार्यालय हरदा मे बैरागढ़ ब्लास्ट के मुख्य आरोपी राजेश पिता नंदलाल एवं सोमेश पिता नंदलाल अग्रवाल की संपत्तियों की नीलामी की कार्यवाही की गई। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की अचल सम्पत्ति 24 खसरे मे है। जिसका शासकीय गाइडलाइन अनुसार कुल मूल्य 69 लाख 41 हजार 984 रुपए है। इसके विरुद्ध 2 करोड़ 65 लाख 42 हजार रूपये की उच्चतम बोली प्राप्त हुई।

कलेक्टर बताया कि आरोपियों की अचल सम्पत्ति में से दो खसरे ग्राम रहटाखुर्द में खसरा नंबर 160/18 तथा वार्ड क्रमांक 5 हरदा में स्थित नजूल सीट क्रमांक 10 बी प्लाट नंबर 74 के विरुद्ध कोई भी बोलीदार द्वारा मंगलवार को बोली नहीं लगाई गई। इस अचल सम्पत्ति का शासकीय गाइडलाइन अनुसार मूल्य 1 करोड़ 54 लाख 85 हजार 875 रूपये है तथा बाजार मूल्य लगभग 3 करोड़ 99 लाख 50 हजार रूपये है। कलेक्टर ने बताया कि जिस सम्पत्ति की आज बोली नहीं लगाई गई, उसकी नीलामी की कार्यवाही आगामी 7 दिवस में फिर से की जाएगी।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.